back to top

गुरू घंटाल अय्यर ने पीएम के लिए अपशब्द कहे, लेकिन चुप रहे राहुल: शाह

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का गुरु घंटाल बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्द कहे, लेकिन राहुल चुप रहे।

शाह ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, मणिशंकर अय्यर, जो राहुल बाबा के गुरु-घंटाल हैं, उन्होंने मोदी जी के लिए अपशब्द कहे लेकिन राहुल बाबा चुप रहे… कुछ नहीं बोले।

वहां उपस्थित जनसमूह से उन्होंने पूछा, देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कोई सहन कर सकता है क्या? शाह ने कहा, बालाकोट में आतंकियों पर कार्वाई के बाद देश में उत्साह का माहौल था, मिठाइयां बंट रही थीं, लेकिन राहुल बाबा और अखिलेश के कार्यालय में मातम था। इनके चहरे का नूर उड़ गया था, जैसा इनका कोई अपना मरा हो।

इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के जरिए कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जाकिर नाइक को कांग्रेस पर भरोसा है कि राहुल बाबा, मायावती, अखिलेश की टोली सरकार में आई तो उसे पकड़ेगी नहीं। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक की प्रेरणा से श्रीलंका में सैकड़ों लोग मारे गए। यह दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए उकसाने वाला व्यक्ति है।

शाह ने कहा, जब किसी ने नाइक से पूछा कि तुम भारत कब जाओगे, तो उसने कहा कि जब वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब जाऊंगा। मैं जाकिर नाइक से कहना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार बनने वाली है। अगर भारत की धरती पर कदम रखा तो तुम्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

शाह ने कहा कि 55 साल तक राहुल बाबा के परिवार की सरकार चली, लेकिन गरीबों के मुफ्त इलाज की कोई योजना नहीं थी। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की।

आज इस योजना से करीब 26 लाख लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है। पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देश की सात करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया।

आठ करोड़ घरों में शौचालय बनवाकर गरीब माताओं-बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। ढाई करोड़ लोगों को घर देने और 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का काम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें।

उन्होंने कहा, मैं आज महाराजगंज आया हूं, इससे पहले मैं देश के कोने-कोने में गया। वहां बस एक ही नारा सुनाई पड़ रहा है- मोदी, मोदी…। शाह ने कहा कि ए नारा कोई चुनावी नारा नहीं है। ए नारा देश की जनता के मन से निकाल हुआ नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद है।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...