back to top

प्रदेश में बढ़ती हरियाली

स्वतंत्रता दिवस पर पिछले साल उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्लोबल वार्मिंग से आजादी दिलाने और पर्यावरण को बचाने के लिए एक व्यक्ति-एक वृक्ष के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक ही दिन में 22 करोड़ पौधे लगाने का कीर्तिमान रचा था और इस साल प्रदेश सरकार ने अपने ही कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए वन महोत्वस के मौके पर एक ही दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का जो सामर्थ्य दिखाया है वह प्रदेश को हरा-भरा बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को प्रकट करता है।

लोकतंत्र में सरकार की सफलताओं और असफलताओं की समीक्षा होती है और सरकारों को जनता के सामने हिसाब देना होता है। जाहिर है योगी सरकार को भी 2022 में मतदाताओं को यह हिसाब देना होगा लेकिन पर्यावरण को लेकर सरकार ने जो संवेदनशीलता प्रदर्शित की है वह जमीन पर महसूस की जा रही है। वर्तमान राजनीतिक माहौल में बहुत कम ऐसे लोग होंगे जो पर्यावरण को जिंदगी के लिए बहुत जरूरी चीज मानते हुए इस क्षेत्र में किये गये कामों के आधार पर सरकार की समीक्षा करें।

पर्यावरण आज धरती पर मानव जाति के अस्तित्व से जुड़ा मसला है और इसको लेकर सरकार का संवेदनशील नजरिया दरअसल उसकी दूरदर्शिता को प्रकट करता है। राज्य सरकार ने प्रदेश में हरियाली का दायरा बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक करने का संकल्प पूर्व में व्यक्त किया था और इसी संकल्प का पीछा करते हुए हर साल बड़े पैमाने पर पौध रोपण अभियान चलाया जाता है जिसका परिणाम यह है कि हरियाली का दायरा जो इस सरकार से पहले घटकर 6 फीसद पर आ गया था वह धीरे-धीरे बढ़ता हुआ अब 9.18 फीसद तक पहुंच गया है।

ग्रीन कवरेज में हुई इस बढ़ोत्तरी की पुष्टि इंडिया स्टेट फॉरेस्ट रिपोर्ट में भी गयी है। उत्तर प्रदेश में हरियाली का बढ़ता दायरा प्रदेश के 22 करोड़ से अधिक नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए तो शुभ है ही लेकिन साथ ही वनों एवं वृक्षों से रोजगार के भी बड़े मौके बनते हैं। प्रदेश में लगातार वृक्षारोपण का कीर्तिमान बनाया जा रहा है। 2017 में एक ही दिन में 5 करोड़ पौधों का रोपण किया गया था। 2018 में यह संख्या बढ़कर 11 करोड़ हो गयी और 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक व्यक्ति एक पेड़ के तहत 22 करोड़ पौधे लगाये गये।

इस साल कोरोना संकट के बावजूद सरकार ने मिशन वृक्षारोपण-2020 के तहत एक ही दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का कीर्तिमान कायम किया। जो पौधे लगाये गये हैं वे पर्यावरणीय विविधता को बढ़ाने वाले हैं। इसमें पीपल, बरगद, सहजन, पाकड़ के पौधों के साथ औषधीय, फलदार, पर्यावरणीय, छायादार, धारा, औद्योगिक व प्रकाष्ठ के लिहाज से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया गया।

प्रदेश सरकार के इस महाअभियान में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ 26 अन्य विभागों, एनजीओ, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभाई। जब इतनी बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया जाता है तो उनका देखरेख भी एक बड़ी चुनौती होती है। इसलिए अब प्रदेश सरकार की अगली चुनौती इन पौधों की देखरेख होनी चाहिए ताकि जो 25 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गये हैं उनमें से बड़ी संख्या में बच जायें और बड़े होकर हमारे पर्यावरण और हरियाली को समृद्ध करें।

RELATED ARTICLES

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

पुरुषोत्तम माह में नाम जप, दान, हरिकीर्तन से मिलता है सौ गुना फल : सपना गोयल

श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हुआ अनुष्ठान लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में देवा...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...