back to top

राज्यपाल ने जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री को किया रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उम्मीद संस्था द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए वितरित की जाने वाली राहत सामग्री वाहनों को मंगलवार को राजभवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अजीज प्रेमजी फाण्डेशन के सहयोग से वितरित की जाने वाली यह खाद्य सामग्री लगभग एक हजार जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित की जायेगी, जिसमें प्रत्येक पैकेट में चार-चार किलो आटा एवं चावल, दो किलो दाल, एक किलो चीनी एवं एक लीटर रिफाइंड का पैकेट है। राहत सामग्री के अतिरिक्त 15 हजार पोषण चिप्स पैकेट भी बच्चों को वितरित किये जायेंगे।

राज्यपाल ने उम्मीद संस्था द्वारा कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने पर संस्था की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने से दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना पुण्य का काम है।

राज्यपाल ने जिलाधिकारी एवं संस्था के पदाधिकारियों से टीबी रोग से पीड़ित बच्चों को भी पोषण सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग आरोग्य सेतु ऐप से जुड़े, जिससे कोरोना महामारी से बचाव की दिशा में कारगर उपाय किये जा सकें।

जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने जिला प्रशासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों से राज्यपाल को अवगत कराया। उम्मीद संस्था की उप सचिव आराधना सिंह ने राज्यपाल को संस्था द्वारा गरीब एवं नि:सहाय लोगों के लिये चलाये जा रहे शेल्टर होम के बारे में बताया तथा संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव, विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल केयूर सम्पत, उम्मीद संस्था के संस्थापक बलवीर सिंह मान, संरक्षक अरविन्द सिंह कोहली एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...