back to top

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता, जनता दर्शन में बोले सीएम योगी

बाल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, जमकर बरसाया प्यार-दुलार

बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कर मुख्यमंत्री ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान यह बात कही।

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने आए बाल श्रद्धालुओं पर जमकर प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने इन बच्चों से खूब बातें की, चॉकलेट गिफ्ट की और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा, हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना एक संवेदनशील सरकार की प्राथमिकता होती है, इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने आश्वासन दिया कि हर व्यक्ति की समस्या का निराकरण किया जाएगा और हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बयान में कहा गया कि जनता दर्शन में कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इन मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा, यदि कोई दबंग या भू-माफिया ऐसी हिमाकत कर रहा हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति ही मानक होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...