back to top

सरकार के राजकोषीय उपाय जिम्मेदार, विवेकपूर्ण, संतुलित : गवर्नर शक्तिकांत दास

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कोविड-19 संकट को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए गुरुवार को कहा कि यह राजकोषीय रूप से बहुत ही विवेकपूर्ण और बहुत ही सुविचारित रहे हैं।

दास ने कहा, ‘मैं सरकार की तरफ से नहीं बोल सकता। लेकिन मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि केंद्रीय बैंक में देश में राजकोषीय नीति के मोर्चे पर जो भी कुछ हो रहा है, उसका एक पर्यवेक्षक होने के नाते मुझे लगता है कि सरकार की प्रतिक्रिया बहुत ही विवेकपूर्ण और बहुत संतुलित रही है।’

वित्तीय समाचार पत्र बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दास ने कहा कि सरकार शुरू से ही उपायों की घोषणा करने में जिम्मेदार थी, जो गरीब और कमजोर लोगों पर केंद्रित थी। केंद्र सरकार ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें सरकार द्वारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग दो प्रतिशत अतिरिक्त खर्च और आरबीआई द्वारा तरलता के उपाय शामिल थे।

दास ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने की सरकार की रणनीति का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बड़े बैलेंस शीट वाले बैंक मददगार होंगे। दास ने कहा, समेकन का मौजूदा कदम सही दिशा में एक कदम है। भारतीय बैंक बड़े पैमाने पर लाभ उठा सकते हैं और दुनिया भर में नए व्यापार अवसरों में भागीदार बन सकते हैं।

बड़े बैंक वैश्विक बैंकों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि बैंकों का आकार के आवश्यक होने के बावजूद, दक्षता अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी बैंकों के लिए कंपनी संचालन व जोखिम प्रबंधन की प्रकृति में सुधार करना महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...