back to top

गंभीर बीमारियों के इलाज में सरकार करेगी पूरी मदद : सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उपचार में पूरी सहायता देगी जिसके लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड भी बनवाए जाएंगे।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले और उन्होंने लोगों से प्रार्थना पत्र लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।अलग-अलग मामलों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक ढंग से किया जाए।जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आर्थिक कठिनाई और आयुष्मान कार्ड न होने की समस्या बताई जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा, चिंता मत करिए, बच्चे का इलाज जरूर होगा।

आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएगा और विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक अन्य महिला को भी इसी तरह भरोसा दिलाया।इलाज से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि उपचार के अनुमानित खर्च का ब्योरा तैयार कर जल्द शासन को भेजा जाए।बयान के अनुसार, अपराध और जमीन कब्जाने से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्वाई करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...