back to top

सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की बनाएगी : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर (5000 अरब डॉलर)बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ जुड़कर उनकी सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर (1000 अरब डॉलर) की बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा, विगत चार वर्षों में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ है और हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा, वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठें स्थान पर थी जबकि वर्तमान में यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह उपलब्धि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा मार्च 2017 में सत्ता ग्रहण करने के बाद लगातार किए गए प्रयास से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष का कालखंड अत्यन्त चुनौतीपूर्ण रहा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस अवधि में अर्जित की गई सफलता पूरे विश्व को आश्चर्य में डालने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भूमि अत्यन्त उर्वरा है, यहां पर्याप्त जल संसाधन हैं और इसके दृष्टिगत कृषि और किसानों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार द्वारा कार्य किया गया। योगी ने कहा कि कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की नीति बनाकर इसे लागू किया गया और दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत चार वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान सहित सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि 40 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए और लाखों घरों का विद्युतीकरण किया गया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...