back to top

सरकार पेपर लीक की घटनाओं की जांच करेगी, दोषियों को सजा मिलेगी, अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार पेपर लीक होने की हालिया घटनाओं की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अठारहवीं लोकसभा में पहली बार संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि उनकी सरकार देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने में सक्षम बनाने के लिए माहौल तैयार करने का काम कर रही है। जिस वक्त वह शिक्षा के मोर्चे पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र कर रही थीं, उस वक्त विपक्ष के कुछ सदस्यों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं को लेकर नारे लगाते सुना गया।

राष्ट्रपति ने कहा, अगर किसी कारण से परीक्षाओं में बाधा आती है तो यह उचित नहीं है। सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, सरकार पेपर लीक होने की हालिया घटनाओं की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने कहा कि पहले भी कुछ राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने इस संदर्भ में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कदम उठाने की आवश्यकता भी जताई। राष्ट्रपति ने कहा कि संसद ने भी पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...