back to top

हमास का समर्थन करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार : रवींद्र कुशवाहा

लखनऊ/बलिया इजराइल और हमास में जारी संघर्ष के बीच सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि हमास के समर्थन में जो लोग भी इस तरह के गलत मुद्दे को लेकर देश के अंदर अव्यवस्था पैदा करने का काम करेंगे, भारत और उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी सख्ती के साथ उनसे निपटेगी।

बलिया में कुशवाहा ने कहा, भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति है कि विश्वभर में कहीं भी किसी भी प्रकार का आतंकवाद हो, तो उसका खुलकर विरोध किया जाए। हमास ने जिस तरह इजराइल के अंदर घुसकर आतंकवादी हमले किए, निर्दोष लोगों को बर्बरतापूर्वक मारा और महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, उसे देखकर मानवता शर्मसार हो गई है।

भाजपा सांसद ने कहा कि इन सारी चीजों को देखते हुए आतंकवादियों के साथ विश्व के अंदर किसी भी तरह की कोई भी सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। इसी नीति पर काम करते हुए मोदी सरकार ने इजराइल का समर्थन किया है, क्योंकि शुरुआत हमास ने की थी। इजराइल अपनी रक्षा के लिए हमास पर पूरी ताकत के साथ आक्रमण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में कुछ लोगों की आदत है कि अगर यूनान में कुरान के खिलाफ कुछ कह दिया गया, तो यहां बवाल और दंगा शुरू हो जाता है। कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोगों की आदत है कि हिंदुस्तान में चैन से नहीं रहना है और ऐसे लोगों को चैन से रखने का काम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकारें भरपूर तरीके से कर रही हैं।

भाजपा सांसद ने जातीय जनगणना का विरोध किया। उन्होंने सवाल किया, जातीय जनगणना किस बात की होगी, मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार को, लालू यादव व उनके परिवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए या फिर सामान्य या पिछड़े वर्ग का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बने, उसे शासन में प्रतिनिधित्व व नौकरी में आरक्षण मिले, इसलिए जाति जनगणना होनी चाहिए?

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...