back to top

सरकार ने 2018-19 की जीडीपी वृद्धि दर को घटाकर किया 6.1 प्रतिशत

नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर को संशोधित कर 6.1 प्रतिशत कर दिया है। पहले इसके इसके 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। संशोधित अनुमानों में खनन, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र की वृद्घि में गिरावट की वजह से जीडीपी वृद्धि का अनुमान कम हुआ है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी संशोधित राष्ट्रीय लेखा आंकड़ों के अनुसार, वास्तविक जीडीपी या स्थिर मूल्य (आधार वर्ष 2011-12) पर जीडीपी 2018-19 में 139.81 लाख करोड़ रुपए रहा। 2017-18 में वास्तविक जीडीपी 131.75 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह 2018-19 में जीडीपी की वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रही जो 2017-18 में 7 प्रतिशत थी।

जनवरी, 2019 में जारी पहले संशोधन के अनुसार 2017-18 में वास्तविक जीडीपी 131.80 लाख करोड़ रुपए रही, जो 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसमें कहा गया है, 2018-19 में वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वृद्धि 2017-18 की तुलना में कम रही। इसकी मुख्य वजह कृषि, वन एवं मत्स्य, खनन एवं संबंध गतिविधियों, विनिर्माण, बिजली, गैस, जलापूर्ति और अन्य यूटिलिटी सेवाएं, वित्तीय सेवाएं, लोक प्रशासन एवं रक्षा तथा अन्य सेवाओं की वृद्धि दर कम रहना है।

वित्त वर्ष 2018-19 में स्थिर मूल्य पर प्राथमिक (कृषि, वन, मत्स्य और खनन तथा संबद्घ गतिविधियों), द्वितीयक (विनिर्माण, बिजली, गैस, जलापूर्ति और अन्य यूटिलिटी सेवाओं और निर्माण) और सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमश: एक प्रतिशत, छह प्रतिशत और 7.7 प्रतिशत रही है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में क्रमश: 5.8 प्रतिशत, 6.5 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत थी।

चालू कीमतों पर शुद्ध राष्ट्रीय आय 2018-19 में 167.89 लाख करोड़ रुपए रही, जो 2017-18 में 151.50 लाख करोड़ रुपए थी। इस तरह इसमें 2018-19 में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 11.2 प्रतिशत रही थी। वित्त वर्ष 2017-18 में प्रति व्यक्ति आय (मौजूदा कीमत पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय) 1,15,293 रुपए रही। 2018-19 में यह 1,26,521 रुपए रही। मौजूदा मूल्य पर प्रति व्यक्ति निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) 2017-18 में 76,794 रुपए और 2018-19 में 84,808 रुपए रहा।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...