back to top

भारत के करोड़ों गरीबों की समस्याओं का ध्यान रखे सरकार, टैरिफ विवाद पर बोलीं मायावती


लखनऊ। अमेरिका के शुल्क विवाद को लेकर दुनिया भर में मची आर्थिक खलबली के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि भारत के करोड़ों गरीबों की अपनी विशेष समस्याएं और चिंताएं हैं जिनका सरकार को अपनी नीति बनाते समय ध्यान रखना चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की यूपी सरकार सर्वसमाज के गरीबों के हित के लिए कार्य ना करके, सपा सरकार की तरह ही, केवल कुछ क्षेत्र और समूह विशेष के लिए समर्पित रहना चाहती है।

मायावती ने आज यहाँ उत्तर प्रदेश व पड़ोसी उत्तराखण्ड राज्य में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की अहम बैठक में दोनों राज्यों में पार्टी संगठन की समीक्षा की। पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मायावती ने अमेरिका के शुल्क विवाद को लेकर कहा कि भारत के करोड़ों गरीबों की अपनी विशेष समस्याएं और चिंताएं हैं जिनका सरकार को अपनी नीति बनाते समय ध्यान रखना चाहिये।

उन्होंने कहा, आर्थिक चुनौतियों का सामना करते समय भारत को अपने आत्म-सम्मान पर कोई आँच नहीं आने देना चाहिये। ऐसे में भारत की जनता के हित को प्रथम रखकर फैसला किया जाना देशहित में बेहतर होगा। मायावती ने कहा, ऐसे विकट समय में भाजपा, उसकी राज्य सरकारों तथा उसके नेताओं को संकीर्ण राजनीति त्याग कर केन्द्र सरकार के कंधे से कंधे मिलाकर सहयोग करने की पहल करनी चाहिये। बसपा नेता ने कहा, यह ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा सरकारों के लिए सही संवैधानिक दायित्व निभाना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...