back to top

कहीं आउटसोर्सिंग से न चलने लगे सरकार : अखिलेश

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विनिवेश नीति पर करारा प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि कहीं ऐसा न हो जाए कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश पर उद्योगपतियों का राज हो जाए और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगे। अखिलेश ने यहां एक रैली में कहा, केंद्र की भाजपा सरकार सब कुछ बेचती चली जा रही है। याद होगा कि अंग्रेज कारोबार करने आए थे। ईस्ट इंडिया कंपनी दो-तीन चीजों का कारोबार करती थी। धीरे-धीरे करके उसने कारोबार बढ़ा लिया और अंग्रेजों ने एक कानून पास किया जिससे ईस्ट इंडिया कंपनी खुद सरकार बन गई।

उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा एक-एक करके सब कुछ निजी हाथों में बेच रही है। हो सकता है कि एक दिन सरकार ही कंपनी के हाथों बिक जाएगी और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगेगी। जब सब चीजें बिक जाएंगी तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में हमें जो अधिकार दिए हैं, वे सब छिन जाएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव देश की तकदीर का चुनाव है, यह नौजवानों और किसानों के भविष्य को तय करने का चुनाव है। अखिलेश ने उपस्थित लोगों से अपील की, अगर देश को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हमने भाजपा को रोकने के लिए पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन किया। जो भी समझौते कर सकते थे, वो किए लेकिन उत्तर प्रदेश से भाजपा ज्यादा सीटें जीत गई। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा दिया जाता तो ये तीन काले (केंद्रीय कृषि) कानून नहीं आते।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...