back to top

शराब की बिक्री पर रोक लगाए सरकार : अजय कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार द्वारा शराब बिक्री का आदेश दिये जाने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर संक्रमण का खतरा और बढ़ जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन में प्रदेश के किसान, सब्जी उत्पादक, दुग्ध उत्पादकों पर बुरा असर पड़ा है। सरकार को इन वर्गों की सहायता के लिये विशेष पैकेज का प्रावधान करना चाहिये। लेकिन योगी सरकार में जगह जगह से यह खबर आ रही है कि सब्जी दुकानों को तितर बितर किया जा रहा है। दूध उत्पादकों और वितरकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस समय प्रदेश सरकार का मुख्य काम कोरोना महामारी की रोकथाम, डॉक्टरों, नर्सो, टेक्नीशियनों तथा सफाईकर्मियों को पीपीई किट्स और मास्क उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है, प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को सुचारू रूप से घर पहुंचाने का है। सरकार को शराब बिक्री से ज्यादा इन मुद्दों पर काम करना चाहिये।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

कैंसर मरीजों को सस्ती दरों पर मिलेगी कीमोथेरेपी सुविधा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। कैंसर मरीजों को मंहगे इलाज से राहत मिलेगी। उन्हें सस्ती दर पर कीमोथेरेपी सुविधा मिल सके, इसके लिए पीपीपी मॉडल पर...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंहजीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...