back to top

स्मार्ट गांव विकसित करने पर सरकार का जोर : गडकरी

प्रयागराज। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में घोषित लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों की रोजगार की समस्या दूर करने के लिए सरकार देशभर में क्लस्टर के जरिए रोजगार के अवसरों का सृजन करने पर काम कर रही है। इसके साथ ही महानगरों की भीड़ कम करने के लिए स्मार्ट शहर और गांवों के विकास पर भी बल दिया जा रहा है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देशभर से लोग रोजगार के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, जैसे महानगरों का रुख करते हैं जिससे इन शहरों का ढांचा बिगड़ गया है। महानगरों में भीड़ घटाने और लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मुहैया करने के लिए सरकार स्मार्ट शहर और गांवों के विकास पर काम कर रही है।

सीईईडब्लू इंडिया द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस राजमार्ग का निर्माण तीन साल में पूरा हो जाएगा। 62 पैकेज में से 32 पैकेज दिए जा चुके हैं.. भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है और कार्य प्रगति पर है। हम इस राजमार्ग के दोनों ओर औद्योगिक संकुलों का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम वहां स्मार्ट शहर और स्मार्ट गांव विकसित कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हम ठाणे जिले में लेदर क्लस्टर बना सकते हैं जहां धारावी के एक लाख 50 हजार लोगों को ले जा सकते हैं। प्रवासी कामगार महानगरों में क्यों आते हैं, यह मेरे लिए बहुत पीड़ादायक है।

गडकरी ने कहा, पैसा और प्रौद्योगिकी कोई समस्या नहीं है। पारदर्शिता, समयबद्ध निर्णय, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के बल पर हम विदेशी निवेश और प्रौद्योगिकी को आकर्षित कर सकते हैं। हमें आयात घटाने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत है। हमें शहरों के साथ ही ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हमें वन उत्पादों का उपयोग औद्योगिक क्षेत्रों में करने, ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लगाने की जरूरत है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हम बेहद गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं..हमें जल्द ही इसका वैक्सीन मिलने की उम्मीद है, लेकिन आगे आर्थिक युद्घ मौजूद है यह आसान रास्ता नहीं है क्योंकि पूरी दुनिया इससे जूझ रही है। मंत्री ने कहा, लेकिन सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ हम होंगे कामयाब। कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। इस वेबिनार में उद्योग जगत से जमशेद एन गोदरेज, डॉक्टर नौशाब फोर्ब्स, डॉक्टर रतिन राय, डॉक्टर अनुभा घोष और सुश्री शुवा राहा ने अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...