back to top

सीएए लाने से पहले सरकार ने किसी को भी भरोसे में नहीं लिया : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने केंद्र पर संशोधित नागरिकता कानून सीएए पर किसी को भी भरोसे में नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की स्थिति पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है और कांग्रेस तथा भाजपा दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

भाजपा ने उनके इस आरोप को खारिज कर दिया। मायावती ने यहां संवाददाताओं से कहा, केंद्र ने किसी को भी विश्वास में नहीं लिया। यह अत्यंत दुखद है। इसीलिए देश में हाहाकार मचा है। उन्होंने कहा पाकिस्तान सहित पड़ोसी देशों में केवल मुस्लिम ही सरकार के दमन के शिकार नहीं हैं। अपराध और ज्यादतियां तो किसी के भी साथ हो सकती हैं। इसलिए केंद्र को सीएए पर पुनर्विचार करना चाहिए, इसे वापस लेना चाहिए और आम सहमति से एक नया कानून लाना चाहिए।

सीएए, राष्ट्रीय नागरिक पंजी एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी एनपीआर के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मायावती ने कहा उनकी पार्टी ने बार-बार अनुरोध किया लेकिन केंद्र ने न तो सर्वदलीय बैठक बुलाई और न ही उसने यह विधेयक स्थाई समिति के पास भेजा। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार के अडय़िल रवैए के कारण सीएए पहली ही नजर में विभाजनकारी और असंवैधानिक लगता है।

उन्होंने कहा सरकार और भाजपा के तमाम प्रयासों के बावजूद, लोगों में कई तरह के भ्रम बरकरार हैं और देश भर में इस कानून का अप्रत्याशित विरोध हो रहा है। उन्होंने उप्र में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू किए जाने का स्वागत तो किया, लेकिन यह भी कहा कि सिर्फ नीतियां बनाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा जब तक कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती नहीं होगी, तब सी ही हालत रहेगी। बसपा अध्यक्ष ने भाजपा नीत केंद्र सरकार और विपक्षी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, देश की स्थिति कांग्रेस काल से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा सरकार कांग्रेस की सरकारों की राह पर है बल्कि उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है, तनाव और भय का माहौल है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और भाजपा को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे मानकर चलती है तथा इनसे पूरी दूरी बनाकर, केवल मुद्दों के गुण व दोष के आधार पर ही इनकी केन्द्र की सरकारों को समर्थन देती है। मायावती ने कहा, यही एक मुख्य कारण है कि बसपा अब तक केन्द्र की किसी भी पार्टी की सरकार में, उनके बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी शामिल नहीं हुई है।

मायावती के इस बयान पर प्रदेश सरकार में मंत्री और सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने एक बयान में कहा, उन्होंने जो आरोप हमारी सरकार पर लगाए हैं वो तथ्यहीन हैं, राजनीति से प्रेरित हैं। हम पूरी तरह से उनके आरोपों को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस और भाजपा में बुनियादी फर्क है कि आपने दस साल मनमोहन सरकार को समर्थन दिया है। प्रदेश में भी आपने कहीं न कहीं कांग्रेस का समर्थन लिया। हमारी सरकार गरीब कल्याण की योजना गरीबों तक पहुंचे, इसकी चिंता कर रही है।

हमारी सरकार और कांग्रेस सरकार में यह बुनियादी अंतर भी है कि वो गरीब विरोधी सरकारें थी और हमारी सरकार गरीबों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने वाली सरकार है। मायावती आज अपना 64वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवसे के रूप में मना रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुस्तक ेेमेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफर भाग 15ेे के हिन्दी व अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।

RELATED ARTICLES

संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगा आरसीबी

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में एक ऐसी टीम है जिसने खेल के हर विभाग...

CM योगी बोले – जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' में सीएम ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी गोरखपुर।...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

बुद्ध पूर्णिमा 1 को, शहर में होंगे विविध आयोजन

भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती हैलखनऊ। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष यह 1 मई को मनाई...

सुख-समृद्धि का प्रतीक गंगा सप्तमी 23 को

गंगा सप्तमी पर स्नान-दान का है विशेष महत्वलखनऊ। सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां...

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

गुरुद्वारा यहियागंज में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व आज

शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगेलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाश...

पं. साजन मिश्र से छात्रों ने सीखी संगीत की बारीकियां

चार दिवसीय गायन कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ...

मैं बस अपने काम पर फोकस करती हूं : निखिता गांधी

जब तक मैं अपनी सोच को एक्सीक्यूट नहीं कर लेता, तब तक संतुष्टि नहीं मिलतीलखनऊ। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग और मजबूत पहचान बना...