back to top

सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए कृतसंकल्पित : योगी

  • मिशन रोजगार के तहत समन्वित प्रयास से नौजवानों को दिया रोजगार

  • मुख्यमंत्री ने दिये सिंचाई विभाग के 1,438 जेई को नियुक्ति पत्र

  • सरकार की नीति कि पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता से हो भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के ज़्यादा से ज़्यादा मौके देने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए मिशन रोजगार के तहत विभिन्न विभागों, संस्थाओं और निगमों आदि के समन्वित प्रयास से प्रदेश के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति है कि पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं भेदभाव रहित ढंग से विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाये। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं का चयन एवं प्लेसमेंट उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे उनकी ऊर्जा और कौशल का प्रदेश के विकास के लिए पूरा इस्तेमाल किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित 1438 जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र वितरण, पदस्थापन एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित अवर अभियन्ताओं विनय कुशवाहा, मोहम्मद हबीब, नवनीत सिंह, साधना चंदन और गायत्री को चयन एवं पदस्थापन का प्रमाण पत्र दिया।

योगी ने कार्यक्रम के दौरान वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के नवचयनित एवं प्लेस्ड जूनियर इंजीनियर्स से संवाद किया। उन्होंने सीतापुर के आशुतोष सिंह, गोरखपुर की संध्या कनौजिया, वाराणसी के राजेश कुमार पटेल, झांसी के राहुल उपाध्याय, मेरठ के राशिद अली, कानपुर की कुुसुम दुबे, प्रयागराज के राकेश कुमार सरोज, बरेली के उमेश पाल सिंह, रामपुर के अजय कुमार और सहारनपुर के राधेश्याम सैनी से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान निष्पक्ष और पारदर्शी चयन और प्लेसमेंट के लिए सभी अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवचयनित अवर अभियन्ताओं से पूछा कि चयन व पदस्थापन प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी प्रकार के लेनदेन, सिफारिश या भेदभाव का सामना तो नहीं करना पड़ा? मुख्यमंत्री को सभी अभ्यर्थियों से नकारात्मक उत्तर मिला।

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा अच्छे जनप्रतिनिधियों और सरकार का चुनाव किये जाने पर निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से ही कार्य सम्पादन किया जाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ अभ्यर्थियों का चयन एवं प्लेसमेंट हुआ है, सभी चयनित अभ्यर्थीगण भी उसी प्रकार पूरी निष्ठा, तन्मयता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य सम्पादन करेंगे।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...