back to top

एमएसएमई से मिली नई पहचान सीएम योगी ने कहा- निवेशकों का पसंदीदा राज्य बना यूपी

पहले पलायन को मजबूर परंपरागत उद्यमियों के चेहरे पर आज खिल रही मुस्कान : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने की वजह से न केवल आम नागरिक और व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं बल्कि राज्य देश में निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में भी उभरा है।

मुख्यमंत्री ने लोकभवन सभागार में आयोजित एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के 51 हजार करोड़ के मेगा ऋण वितरण समारोह में कहा कि हम वर्ष 2024 में प्रवेश कर चुके हैं। इन पौने सात वर्षों में प्रदेश छठी-सातवीं अर्थव्यवस्था से ऊपर उठकर आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। साथ ही प्रदेश सर्वाधिक वृद्धि दर और आर्थिक विकास दर के साथ देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश की प्रगति देखकर हर देशवासी खुश है लेकिन वर्ष 2017 से पहले यहां निराशा, हताशा और अराजकता का माहौल था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने की वजह से न केवल आम नागरिक और व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं बल्कि राज्य देश में निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में भी उभरा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि एमएसएमई ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना ने परंपरागत उद्यमियों को नई दिशा दी है। पहले ये लोग हताश और निराश होकर पलायन करने को मजबूर होते थे क्योंकि उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी। आज ये उद्यमी नए उत्साह से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केवल कॉफी टेबल बुक तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि हर जिले के उत्पाद का डाक टिकट भी जारी होना चाहिये क्योंकि इससे हमें वैश्विक पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले के उत्पाद की ग्रेडिंग भी होनी चाहिए ताकि अच्छे उत्पाद की जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के अलावा उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और प्लेज पार्क योजना शुरू करने वाला पहला राज्य है। इससे प्रदेश में एमएसएमई यूनिट में बढ़ोतरी हुई है और आज इनकी संख्या करीब 96 लाख है।

उन्होंने बैंकों से छोटे कारोबारियों को उनकी मांग के मुताबिक पूरा ज्ण देने की अपील करते हुए कहा छोटी पूंजी डूबती नहीं है। ज्ण से उनका कारोबार बढ़ेगा, बैंक प्रणाली के प्रति उनका विश्वास बढ़ेगा और प्रदेश खुशहाल बनेगा। कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह, एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...