back to top

गोरखनाथ मंदिर : खिचड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान, रेलवे ने पूरी की तैयारियां

लखनऊ। लखनऊ रेलवे प्रशासन ने मकर संक्रान्ति (खिचड़ी) त्यौहार के अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मन्दिर में लगने वाले खिचड़ी मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा सुलभ कराने के लिये विशेष तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त पड़ोसी देश नेपाल से भारी संख्या में रेल माध्यम से श्रद्धालु यात्रियों का गोरखपुर आगमन होता है। आवश्यकतानुसार सवारी गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए मेला के दौरान चलाई जाने वाली विशेष गाड़ियों एवं लगने वाले अतिरिक्त कोचों में टिकट जांच कर्मचारियों की उपस्थिति तथा भीड़ प्रबन्धन आवश्यकतानुसार सुनिश्चित की जा रही है। उद्घोषणा प्रणाली, पूछताछ कार्यालय एवं सहायता बूथ पर कार्यरत रेलकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि यात्रियों को गन्तव्य तक यात्रा करने हेतु वैकल्पिक गाड़ियों का सुझाव दें तथा ट्रेन संचलन की अद्यतन सूचना उद्घोषणा प्रणाली से लगातार दिया जाय। स्टेशनों पर साफ-सफाई के व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं।

यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिये प्लेटफार्मों, उपरिगामी पुल तथा सर्कुलेटिंग एरिया में समुचित प्रकाश व्यवस्था की जा रही है, जिससे कि संरक्षा एवं सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके। जनसूचना प्रणाली के माध्यम से निरन्तर यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने, टेªन की छत एवं पायदान पर यात्रा न करने, ज्वलनशील/ विस्फोटक/ हानिकारक सामग्री लेकर न चलने, स्टेशन परिसर में गन्दगी न करने, अनाधिकृत व्यक्तियों से खानपान सामग्री क्रय न करने तथा दलालों के माध्यम से टिकट की खरीद न करने की अपील की जा रही है।

स्टेशनों पर प्रथम उपचार बाक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि आवश्यकता पर यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही प्राथमिक उपचार मिल सके। गोरखपुर एवं नकहा जंगल स्टेशन पर यात्री सहायता बूथ लगाये जायेंगे, जिन पर वाणिज्य कर्मी तैनात रहेंगे। स्टेशनों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिकट काउण्टर खोले जायेंगे। सुरक्षा एवं संरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये सिक्योरिटी स्कैनर एवं सी.सी.टी.वी. पर कार्यरत कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिये गये हैं। मेला यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु रेल प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...