back to top

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स, वीकेंड में कमाए इतने करोड़

मुंबई.  आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज के बाद पहले सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 40.71 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म खुराना की 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इसका निर्माण एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है।

निर्माण कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) खाते पर बॉक्स आफिस कमाई की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज के तीसरे दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई की जिससे इसकी बॉक्स आॅफिस कमाई 40.71 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म में खुराना ने करम का किरदार निभाया है जो अपने प्यार परी से शादी करने के लिए अधिक पैसे कमाना चाहता है। इसके लिए वह रूप बदलकर पूजा (लड़की) बनने का फैसला करता है। परी का किरदार अनन्या पांडे ने निभाया है।
ड्रीम गर्ल 2 में परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मंजोत सिंह और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह खबर भी पढ़े— राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नीरज चोपड़ा को जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई 

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...