back to top

सोना 226 और चांदी 462 रुपये कमजोर

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 226 रुपये की गिरावट के साथ 45,618 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,844 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 462 रुपये की गिरावट के साथ 59,341 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,803 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,747 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.35 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ।,747 डॉलर प्रति औंस रह गयी जिससे यहां सोने की कीमतें कमजोर रहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बांड प्रतिफल के बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर पर चुनाव में फायदा लिया, अब चढ़ावे के सवाल पर राज्य का विषय क्यों: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने...

सुप्रीम कोर्ट ने CJP से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, बीसीआई और सीबीआई से मांगा जवाब

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फर्जी वकीलों, कानून की फर्जी डिग्री वाले लोगों और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का उत्सव है

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लीग के आगाज़ से पहले मंगलवार को यूपी टी-20 लीग गवर्निंग...

बुद्धेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। सावन माह के दूसरे बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।...

21 सौ महिलाएं 16 को बनाएंगी गिनीज विश्व रिकॉर्ड

बाबू स्टेडियम में होगी सावन गीतों की गूंजगिनीज बुक की प्रतिनिधि प्रीति सिंह होंगी मौजूदलखनऊ। सावन की फुहारों और उल्लास के रंगों में राजधानी...

मातृशक्तियों ने सनातनी पीली साड़ी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सपना गोयल के अनुसार वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत होती हैलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना...

गुरु के सान्निध्य से जीवन में ज्ञान, संस्कार का मार्ग प्रशस्त होता है

विहसंत सागर जी महाराज का 43वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्नलखनऊ। उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी महाराज का 43वां अवतरण दिवस लघुधाम परिवार...

बेकरार करके हमें यू न जाइये…

जीना इसी का नाम है में सुनाये पुराने गोल्डन गानेलखनऊ। रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा न अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में सायं काल संगीत का कार्यक्रम...

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं 15 को रखेंगी हरियाली तीज व्रत

लखनऊ। सावन का महीना शुरू होते ही हरियाली तीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की...