back to top

गोडसे, मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास रखते हैं : राहुल गांधी

वायनाड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तुलना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करते हुए गुरुवार को कहा कि दोनों एक ही विचारधारा में विश्वास रखते हैं। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ यहां एक रैली में मोदी पर निशाना साधते हुए हुए उन्होंने कहा कि वह भारतीयों से भारतीय होने का सबूत मांग रहे हैं।

महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर वायनाड के कलपट्टा में संविधान बचाओ मार्च को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गोडसे और मोदी में कोई अंतर नहीं है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा, आज, एक अज्ञानी शख्स गांधी की विचारधारा को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। वह घृणा का माहौल बना रहे हैं। विचारधारा एक ही है।

साथ ही उन्होंने कहा नाथूराम गोडसे और नरेन्द्र मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास रखते हैं। कोई अंतर नहीं है बस मोदी में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि वह गोडसे की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। नए नागरिकता कानून को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने मोदी से पूछा कि भारतीयों से भारतीय होने का सबूत मांगने वाले वह कौन होते हैं।

उन्होंने कहा, भारतीयों से उनके भारतीय होने का सबूत मांगा जा रहा है। नरेन्द्र मोदी यह फैसला करने वाले कौन होते हैं कि कौन भारतीय है। मेरी भारतीयता पूछने का लाइसेंस मोदी को किसने दिया? मुझे पता है मैं भारतीय हूं और मुझे किसी को इसका सबूत देने की जरूरत नहीं है। इसी तरह, 1.4 अरब भारतीयों को भी यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि वे भारतीय हैं। कांग्रेस नेता ने राज्य में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को तेज करने के प्रयासों के तहत यहां मार्च का नेतृत्व किया।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...