back to top

एक्टर धनुष स्टारर फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ के ग्लोबल प्रीमियर का एलान, जानें कब से होगी स्ट्रीम!

मुंबई। हाल में धनुष स्टारर तमिल पीरियड एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म कैप्टन मिलर के एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रीमियर का एलान हुआ है। यह फिल्म, ट्रिलॉजी का पहला पार्ट है। इस निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया हैं और जिसे उन्होंने अरुणराजा कामराज और मदन कार्की के साथ मिलकर लिखा भी हैं। वहीं इसे सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। कैप्टन मिलर में लीड रोल निभा रहें धनुष के साथ शिव राजकुमार, नासर, सुदीप किशन, प्रियंका मोहन और डेब्यूटांट सतीश भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इस तमिल पीरियड एक्शन-एडवेंचर को अपनी सटीक स्क्रिप्ट, दमदार प्रदर्शन और प्रेजेंड डे रिवेलेंस के लिए आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से तारीफ मिली है। प्री इंडिपेंडेंस युग पर आधारित, यह फिल्म अनलीसन (धनुष) के जीवन पर केंद्रित है, जिसे ईसा के नाम से भी जाना जाता है। अपनी मां के निधन के बाद, ईसा अपने गांव में आराम से समय बिताते हैं, जबकि उनके बड़े भाई, सेनगोला (शिव राजकुमार) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हैं। जब ईसा को गांव वालों के साथ संघर्ष का सामना करना पड़ता है और उसे जाने के लिए कहा जाता है, तो वह सम्मान हासिल करने के लिए ब्रिटिश भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला करता है। इस दौरान अंग्रेजों द्वारा मिलर के नाम से जाना जाने वाला ईसा लोकल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ खतरनाक हमले में शामिल एक बटालियन का हिस्सा बन जाता है। हालांकि इससे परेशान होकर वह सेना छोड़ देता है और फिर क्रांतिकारी ‘कैप्टन मिलर’ में बदल जाता है।

इस पर बात करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक और कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेंघानी ने कहा, “प्राइम वीडियो में, हमारा मकसद अपने ग्राहकों को विभिन्न शैलियों और भाषाओं में शानदार और आकर्षक कहानियों के साथ लगातार एंटरटेन करना है जो उनकी डाइवर्स व्यूविंग प्रेफरेंस पर खरा उतरे। कैप्टन मिलर में वे सभी चीजें हैं जो इसे एक यूनीवर्सल रूप से आकर्षक फिल्म बनाते हैं – एक आकर्षक प्लॉट, शक्तिशाली प्रदर्शन, बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल अपील के साथ ड्रामा।” उन्होंने आगे कहा, “हमने सत्य ज्योति फिल्म्स के साथ अब तक एक सफल साझेदारी की है और पट्टास और विश्वसम जैसे उन्होंने कई सफल प्रोजेक्ट दिए है। अब हम कैप्टन मिलर का प्रीमियर करने के लिए एक्साइटेड हैं, जो हमारी लिस्ट में एक और ब्लॉकबस्टर टाइटल है और हम अपने ग्राहकों को इस एक्शन एडवेंचर का अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

वहीं निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने कहा, “कैप्टन मिलर 1930 के दशक पर आधारित है और यह एक ऐसे इंसान की यात्रा दिखाती है जो आजादी के लिए लड़ रहा है, जो इसे न केवल आकर्षक बनाता है बल्कि बहुत इमोशनल भी बनाता है। ये फिल्म में धनुष को उस तरह से दिखाती है जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है, और फिल्म को जो सराहना मिली है उसे देखना वाकई शानदार रहा है। कैप्टन मिलर हमारे प्यार का फल है, और मैं उत्साहित हूं कि यह फिल्म अब प्राइम वीडियो के साथ भारत और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच जाएगी।”

यह फिल्म भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 9 फरवरी से तमिल में, और तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब के साथ दिखाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...