back to top

उत्तर प्रदेश लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों को राहत की जुगत

लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए घोषित 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान गरीबों और बेसहारा लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। राज्य में सामुदायिक रसोई खोलने के निर्देश दिए जाने के साथसाथ गुरुवार को एक लाख फूड पैकेट तैयार करके जरूरतमंदों में बंटवाए गए हैं।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रितों, श्रमिकों, बुजुर्गों और झुग्गीझोपड़ी में रहने वाले लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए सामुदायिक रसोई शुरू करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को लगभग एक लाख से अधिक फूड पैकेट पूरे जरूरतमंदों को वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के कारण वाहन न चलने के मद्देनजर पैदल आ रहे मजदूरों, गरीबों तथा ऐसे ही अन्य जरूरतमंदों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने के निर्देश गाजियाबाद, नोएडा, आगरा तथा प्रदेश के अन्य सीमावर्ती जिलों प्रशासन और पुलिस को दिए हैं। धार्मिक कार्यों के लिए ठहरे हुए लोगों के लिए भी यह व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रमुख सचिव ने बताया कि विधायक निधि से कोरोना टेस्टिंग, स्क्रीनिंग और अन्य सुविधाओं के लिए मार्गदर्शी सिद्घांतों में संशोधन कर दिया गया है। ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक निधि से योगदान करने वाले विधायकों से तत्काल उनकी संस्तुति प्राप्त कर जिला स्तर पर इस धनराशि को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया जाए। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आवश्यक वस्तुएं घरघर तक पहुंचाने के लिए सुबह अधिकारियों के साथ बैठक की। इस काम के लिए राज्य में अब तक 6902 मोटरचलित वाहन और 11668 ठेले लगाए गए हैं। राज्य में कुल 18570 मोबाइल वैन इस्तेमाल की जा रही हैं। यह संख्या निरन्तर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज लगभग सात लाख लीटर दूध का वितरण करीब आठ हजार गाडय़िों के माध्यम से किया गया। राज्य में 15 लाख लीटर तक दूध का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। अवस्थी ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत अब तक 2802 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही 8649 लोगों का चालान किया गया है। इसके अलावा 2 लाख 86 हजार गाड़ियों का निरीक्षण कर 69 हजार वाहनों का चालान किया गया है और एक करोड़ 44 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों, मण्डलायुक्तों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीएम हेल्पलाइन के जरिए ग्राम प्रधानों से सम्पर्क किया जा रहा है। लगभग 400 स्वयंसेवकों ने 30125 ग्राम प्रधानों से सम्पर्क कर कहा है कि अगर उनके गांव में बाहर से कोई व्यक्ति आया है तो उससे सम्बन्धित स्वास्थ्य सुरक्षा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। अवस्थी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी और पुलिस के अफसर संयुक्त रूप से गश्त करें। साथ ही सरकारी गाडय़िों पर जन सम्बोधन प्रणाली लगाने को भी कहा है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...