back to top

आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल कराने का बीबीएयू व एनसीसी की गर्ल्स ने उठाया बीड़ा

– बीबीएयू व एनसीसी की 45 गर्ल्स कैडेट लोगों को कर रही जागरूक

– कुल 179 लोगों को ऐप को इंस्टॉल करवाने में सफलता की हासिल

लखनऊ। कोरोना वायरस, कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप्प भी बनाया है, जो कोविड-19 से जुड़ी विभिन्न जानकारियां व संक्रमित व्यक्ति के आसपास होने का अलर्ट भी देता है।

इस ऐप्प की उपयोगिता को देखते हुए सरकार द्वारा आम जनता से इसके व्यापक प्रचार प्रसार का अनुरोध किया गया है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) और 20 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा इस प्रचार, प्रसार और बचाव अभियान के तहत आरोग्य सेतु ऐप्प इंस्टॉल करने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए बीबीएयू की एनसीसी छात्राओं द्वारा ऑडियो व वीडियो क्लिप के माध्यम से व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

इसमें एनसीसी की 45 गर्ल्स कैडेट ने भाग लिया है। उन्होंने स्वयं यह ऐप्प इंस्टॉल किया और अपने परिवार के लोगों को इसके लिए जागरूक करने के साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक कर कुल 179 लोगों द्वारा इस ऐप्प को इंस्टॉल करवाने में सफलता हासिल की। छात्राएं आगे भी अपना यह प्रयास जारी रखेंगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह ऐप्प इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी ताकि लोगों में कोरोनावायरस से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी पहुँच सके और वे किसी संभावित खतरे से सुरक्षित रह सके।

ये हैं एनसीसी कैडेट्स

रितु पांडेय, श्रद्धा जयसवाल, रानी गिरी, आस्था मिश्रा, सृष्टि मिश्रा, मीरा कुमारी, अर्चना पाल, शोभा सिंह, नंदिनी त्रिपाठी, शालिनी, हर्षिता गौतम, प्रशंसा देवी, दिया सिंह, अंकिता सिंह, कीर्ति यादव, सीमा वर्मा, सहस्राब्दी सिंह, तरुण सिंह, श्वेता सिंह, मौसमी देवी, कोमल वर्मा, उपलब्धि पाल, नेहा सहानी, हर्षिता सिंह, प्रीया द्विवेदी, अंकिता शर्मा, दिव्या शर्मा, जान्हवी पांडे, कोमल गौतम, कनिका त्रिपाठी, प्रिया सिंह, आरुणि, सलोनी सिंह, दुर्गेश मिश्रा, शालिनी तिवारी, अनुप्रिया गौतम, मानसी श्रीवास्तव, वर्षा रानी पटेल, दीक्षा सिंह, पूजा गौतम, अनुप्रिया, वर्षा भारती, उम्मे कुलसुम, स्वाति कैथवास, अंकिता कुमारी।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...