back to top

घोसी विधानसभा उपचुनाव : स्टार प्रचारकों की फौज उतारेगी भाजपा

विशेष संवाददाता लखनऊ। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। सिंह द्वारा आयोग को सौंपी गई इस सूची में प्रमुख रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों महेंद्र नाथ पांडे और पंकज चौधरी का नाम शामिल है। इसके अलावा सूची में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्रियों धर्मपाल सिंह, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंद गोपाल गुप्ता नंदी , अनिल राजभर, एके शर्मा, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह और दानिश आजाद अंसारी के नाम हैं।

घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को जबकि मतों की गिनती आठ सितंबर को होनी है। विधानसभा चुनाव 2022 में दौरान समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी से चुनाव जीतने वाले दारा सिंह चौहान के पिछले महीने भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने उपचुनाव में चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करके भाजपा को करारा झटका देने की तैयारी कर रही है। सपा ने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...