back to top

गावस्कर ने दिए 59 लाख, पुजारा और कश्यप भी हुए दानदाताओं की सूची में शामिल

नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मंगलवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए 59 लाख रुपये का दान किया जबकि टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में अपना योगदान दिया।

पुजारा वर्तमान क्रिकेटरों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और केदार जाधव की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुजारा ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने कितनी धनराशि का योगदान दिया है। पूर्व क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर ने अहम योगदान दिया है। अपने जमाने के मशहूर सलामी बल्लेबाज और अब जाने माने कमेंटेटर गावस्कर ने स्वयं अपने योगदान का खुलासा नहीं किया लेकिन मुंबई के पूर्व कप्तान अमोल मजूमदार के ट्वीट के बाद उनके करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।

मजूमदार ने कहा, अभी सुना कि एसएमजी (सुनील मनोहर गावस्कर) ने कोविड राहत कोष के लिए 59 लाख रुपए का दान दिया है। इनमें से 35 लाख प्रधानमंत्री केयर्स फंड और 24 लाख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कोष में दिए गए हैं। सराहनीय कार्य सर। गावस्कर के बेटे और पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने बाद में ट्वीट कर इसे समझाया, उन्होंने पिछले सप्ताह दान किया था। भारत के लिए उन्होंने 35 शतक लगाए है इसलिए 35 लाख (पीएम केयर्स) और मुंबई के लिए उन्होंने 24 शतक लगाए है इस लिए 24 लाख रुपए (महाराष्ट्र राहत कोष)। हम सब के स्वास्थ्य की कामना करते है।

पुजारा ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों, अन्य चिकित्साकर्मियों और पुलिस का आभार व्यक्त किया जो संकट के इस दौर में निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरे परिवार और मैंने केयर्स फंड और गुजरात के मुख्यमंत्री के राहत कोष में अपनी तरफ से थोड़ा योगदान दिया है और आशा है कि आप भी ऐसा करेंगे। प्रत्एक योगदान मायने रखता है तो चलिए हम सभी अपनी तरफ से थोड़ा योगदान करते हैं और मिलकर हम निश्चित तौर पर इससे पार पा लेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप ने भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन लाख रुपए दान दिए। कश्यप ने ट्वीट किया, मैं स्वास्थ्य कर्मचारियों और आपातकालीन सेवा प्रदाताओं को सलाम करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा योगदान उनकी मदद करेगा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...