back to top

सीमित ओवरों की क्रिकेट में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है: गौतम गंभीर

विशाखापत्तनम। गौतम गंभीर की बल्लेबाजी संयोजन में बदलाव करने की आदत अक्सर कड़ी जांच के घेरे में रही है, लेकिन भारतीय टीम के मुख्य कोच ने कहा कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है और इस तरह से उन्होंने संकेत दिया कि वह अपने भरोसेमंद तरीकों पर कायम रहेंगे।भारतीय टीम के इस संयोजन के कारण सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला में नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी पड़ी, जबकि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह पक्की नहीं रही।

गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘मेरा मानना है कि वनडे प्रारूप में आपको पता होना चाहिए कि आप किस तरह से खेलना चाहते हैं। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजों के संयोजन को छोड़कर बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है।उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट में निश्चित रूप से आपके पास एक निश्चित बल्लेबाजी क्रम होना चाहिए, लेकिन सफेद गेंद के प्रारूप में इसे (बल्लेबाजी क्रम) बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है।

अपनी बात को पुख्ता करने के लिए उन्होंने वॉशिंगटन का उदाहरण दिया, जो प्रत्येक मैच में अलग-अलग भूमिका निभा रहा है।गंभीर ने कहा,आप उस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जिसने मैनचेस्टर में 100 और ओवल में 50 रन बनाए और जिसका टेस्ट मैचों में औसत 40 से ज़्यादा है। कभी-कभी आपको संतुलन पर भी ध्यान देना होता है। मुझे पता है कि वाशी (सुंदर) जैसे खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि उसने तीसरे, पांचवें और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अहम योगदान दिया है।’’

गंभीर ने कहा, वह इसी तरह के जज्बे का खिलाड़ी है और हम टीम में इसी तरह का खिलाड़ी चाहते हैं जो चेहरे पर मुस्कान के साथ टीम के लिए सब कुछ करने को तैयार हो। एक बल्लेबाज के रूप में मैं जानता हूं कि यह कितना मुश्किल काम है। मुझे यकीन है कि वह ऐसा करना जारी रखेगा। भारतीय क्रिकेट में उसका भविष्य उज्ज्वल है।भारतीय कोच ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के तीनों मैच में परिणाम को प्रभावित करने में ओस की बड़ी भूमिका रही।उन्होंने कहा,हम जानते हैं कि साल के इस समय में टॉस बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है क्योंकि जब आप पहले गेंदबाज़ी करते हैं या जब आप दूसरी पारी में गेंदबाज़ी करते हैं तो बहुत फर्क़ पड़ता है। हमारे गेंदबाज़ों को पहले दो मैच में इसका एहसास हुआ।

गंभीर को हालांकि लगता है कि पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के दौरान ओस का मैचों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा, इसका शायद टी20 पर खास असर नहीं पड़ेगा क्योंकि दोनों टीमों को ओस के साथ सामंजस्य बिठाना होगा। वनडे में पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम को ओस नहीं मिलती जबकि बाद में गेंदबाज़ी करने वाली टीम को पूरे 50 ओवर तक ओस मिलती है। लेकिन टी20 में, जब मैच सात बजे शुरू होता है तो दोनों टीमों के लिए ओस समान होती है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...