back to top

गौरी खान ने की अपनी पहली पुस्तक माई लाइफ इन डिजाइन प्रकाशित करने की घोषणा

नई दिल्ली। जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर एवं फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक लेखक के तौर पर एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोमवार को कहा कि खान ने अपनी इस पुस्तक में एक डिजाइनर के तौर पर अपने सफर के बारे में लिखा है। इस कॉफी टेबल पुस्तक का शीर्षक संभावित रूप से माई लाइफ इन डिजाइन होगा और यह पुस्तक 2021 में पेंगुइन के इबुरी प्रेस इंप्रिंट के तहत आएगी।

खान ने अपनी पुस्तक के बारे में कहा कि यह दिखने में आकर्षक होगी और यह डिजाइनर बनने के इच्छुक व्यक्तियों के साथ उन लोगों का भी मार्गदर्शन करेगी जो सामान्य रूप से डिजाइन के बारे में सीखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, एक डिजाइनर के रूप में मेरे सफर के कई अनुभव हैं जो मैं इस क्षेत्र में आने वालों के लिए रिकॉर्ड करना चाहूंगी। पुस्तक विशिष्ट चित्रों और जानकारी के साथ बहुत ही आकर्षक होगी।

साथ ही इसमें जो जानकारी होगी उसके बारे में मुझे लगता है कि वह आकांक्षी डिजाइनरों या उन लोगों का मार्गदर्शन कर सकती है जो आमतौर पर डिजाइन कला में रुचि रखते हैं।

गौरी खान जानी-मानी इंटीरियर डिजाइन कंपनी गौरी खान डिज़ाइन्स (जीकेडी) की मालकिन हैं। उन्होंने कहा, लॉकडाउन ने मुझे इस कॉफी-टेबल बुक पर काम करने का समय दिया है और जल्द ही इसे प्रकाशित करके मुझे बेहद खुशी होगी।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...