back to top

स्वस्थ मरीजों और उपचाराधीन मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में कोविड-19 के 38,772 नए मामले आए तथा 45,333 और मरीज स्वस्थ हो गए। देश में अब तक 88,47,600 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मंत्रालय ने कहा, स्वस्थ होने वाले मरीजों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतर बढ़ रहा है। देश में 4,46,952 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का महज 4.74 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे ठीक होने की दर भी सुधरकर 93.81 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक भारत उन देशों में शामिल है जहां प्रति दस लाख आबादी पर कम मौतें हुई। मंत्रालय ने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश में पिछले एक महीने में उपचाराधीन मामलों की संख्या घटी है, जबकि मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी है।

जांच की संख्या भी बढ़ी है। एक दिन में 8,76,173 जांच के साथ अब तक 14 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 78.31 प्रतिशत नए मामले केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु से आए। संक्रमण से ठीक होने के 76.94 प्रतिशत मामले दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक से आए। सबसे ज्यादा दिल्ली में 6325 लोगों ने संक्रमण को मात दी।

मंत्रालय ने कहा कि 443 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 78.56 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के थे। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और पंजाब शामिल हैं। देश में कोविड-19 के 38,772 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 94,31,691 हो गई। संक्रमण के कारण 443 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,37,139 हो गई।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...