back to top

युगों-युगों से नाता है, गंगा हमारी माता है : सीएम योगी

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां जीआईसी ग्राउंड में गंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘युगों युगों से नाता है, गंगा हमारी माता है’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता के साथ गंगा किनारे बसे लोगों के विकास के लिए गंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

गंगा की निर्मलता के लिए जो भी हो सकेगा, वह करेंगे। उन्होंने जनता से विंध्य कॉरिडोर को मूर्त रूप प्रदान करने में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री का जनपद का यह नौवां दौरा था। बलिया से चलकर वाराणसी होते हुए तीसरे दिन गंगा यात्रा मिर्जापुर पहुंची। यहां गंगा रथ का जगह-जगह स्वागत हुआ। विभिन्न रास्तों से होते हुए गंगा यात्रा जीआईसी ग्राउंड पहुंची।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन में सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां से वह विंध्याचल दर्शन-पूजन करने गए। उन्होंने अमरावती चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भरुहना पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ वहां से जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने जीआईसी के मंच से हलिया में बनाए जा रहे प्रदेश के पहले गो अभयारण्य का शिलान्यास किया।

उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत किए जा रहे कार्य और उसके निकल रहे सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की। एम ने कहा कि गंगा को स्वार्थ का जरिया बना दिया गया है। घरों का कचरा, गंदगी, निर्ममता के साथ गंगा में फेंका जा रहा है। कहा कि गंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही विकास योजनाओं को भी मूर्तरूप दिया जा रहा है। यात्रा गांव-गांव शहर-शहर निकल रही है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...