मुंबई। हॉलीवुड अदाकरा गैल गैडोट ने बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन से कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें वंडर वुमन 1984 पसंद आई। फिल्म 2017 में आई वॉर्नर ब्रॉस की फिल्म वंडर वुमन का सीक्वल है। फिल्म वंडर वुमन 1984 अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में बृहस्पतिवार को थिएटर में रिलीज हुई थी।
रितिक रोशन बुधवार को अपने बेटों रिहान, ह्रिधान और पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। रोशन ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट करते हुए लिख, … गैल गैडोट सबसे बेहतरीन वंडर वुमन बनने के लिए शुक्रिया। पूरी टीम को बधाई। इस ट्वीट पर जवाब देते हुए गैडोट ने कहा, मैं खुश हूं कि रितिक आपको फिल्म पसंद आई..।
Just watched WONDER WOMAN. Exhilarating experience. My childhood crush(WW) and my first love( movies) together with the BIG cinema IMAX experience! Doesn’t get any better than this. Thank you @GalGadot for being the perfect WONDER WOMAN .
And congratulations to the entire team! pic.twitter.com/x2gk7u0UD2— Hrithik Roshan (@iHrithik) December 23, 2020





