back to top

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा, 6 दिन चलेगा विशेष बस संचालन : परिवहन मंत्री

लखनऊ । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 7 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक पूरे प्रदेश में विशेष बस संचालन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आम जनमानस को आवागमन में कोई असुविधा न हो।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस अवधि में शत-प्रतिशत बसें ऑन-रोड कर दी जाएं। साथ ही, बसों की मरम्मत व संचालन के लिए आवश्यक कलपुर्जे और असेम्बलियों की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अवधि में विषम परिस्थितियों को छोड़कर सभी अधिकारी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे और बिना पूर्व सूचना के कोई भी अधिकारी कार्यस्थल नहीं छोड़ेगा।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार, इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान की जाएगी।
यह नि:शुल्क परिवहन सेवा 8 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी श्रेणियों की बसों में माताओं, बहनों और बेटियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

अधिकारियों को सख्त निर्देश, यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सभी अनुबंधित बसों को भी सेवा में लगाया जाए तथा कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार निर्धारित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रमुख गंतव्यों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन अनिवार्य किया जाए। साथ ही, बसों और बस अड्डों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष इंतजाम
प्रबंध निदेशक ने मार्गों पर सघन चेकिंग दल लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से बस चालकों और परिचालकों की एल्कोहल जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिल सके। बसों के स्टॉपेज के अलावा रास्ते में चढ़ने वाले यात्रियों को भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रबंध निदेशक ने विशेष रूप से गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, कानपुर और इटावा जैसे प्रमुख बस अड्डों पर अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए, अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इन प्रमुख बस स्टेशनों पर तैनात कार्मिकों और पर्यवेक्षकों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5000 रुपये प्रति स्टेशन के हिसाब से दी जाएगी। जिन स्टेशनों पर बेहतर संचालन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, वहां के कार्मिकों और पर्यवेक्षकों को क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा यह प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...