back to top

ड्यूटी से गैरहाजिर चले रहे चार और डॉक्टर बर्खास्त

 

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ।

ड्यूटी से नदारद चले रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई जारी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चार और डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह चिकित्सक गाजीपुर, मीरजापुर, जौनपुर और सुल्तानपुर के अलग-अलग अस्पतालों में तैनात थे।

कहने को तो प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कई डॉक्टर तैनात हैं लेकिन इनके गैरहाजिर रहने के खुलासे होने के बाद कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी, गाजीपुर में तैनात डा. अब्दुल्लाह फैसल, मुख्य चिकित्साधिकारी मीरजापुर के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सींखड़ में तैनात डा. प्रगति शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर के अधीन तैनात डा. प्रसन्न कुमार सिंह तथा मुख्य चिकित्साधिकारी सुल्तानपुर के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदैया, सुल्तानपुर में तैनात डा. सन्तोष कुमार वर्मा पर विभागीय कार्रवाई की गई है। लापरवाही और अनुशासनहीनता एवं लंबे समय से शासकीय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर इन चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

वहीं, जिला चिकित्सालय कुशीनगर में अव्यवस्थाओं एवं बाहर की दवा लिखे जाने संबंधी प्रकरण को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दे दिये हैं। कार्रवाई के क्रम में कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डा. उदय कुमार का तबादला सीएचसी चुर्खी (बाबई) में कर दिया गया है। गोंडा की सीएचसी कटरा बाजार पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर अजय यादव पर जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रुपये लेने के आरोप में सीएमओ को उस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...