back to top

अवैध रूप से एनसीईआरटी की किताबों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली एनसीईआरटी की किताबें अवैध रूप से तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब नौ लाख किताबें बरामद की है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि एसटीएफ की मेरठ टीम को जानकारी मिली थी कि जिले में एनसीईआरटी की अवैध तरीके से छापी जा रही किताबें पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों में बेची जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार पड़ताल में पता चला कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित अछरोड-काशीगांव मार्ग पर एक गोदाम में एनसीईआरटी की किताबें फर्जी तरीके से छापकर देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पर एसटीएफ की टीम ने गत शुक्रवार को उस गोदाम पर छापा मारा और शिवम, राहुल, सुनील और आकाश नामक व्यक्तियों को पकड़ा। सूत्रों ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से तैयार 890439 किताबें बरामद की गईं।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वे एनसीईआरटी की विभिन्न कक्षाओं की किताबों को अवैध तरीके से छापकर तथा फर्जी बिल तैयार करके बाजार में उनकी आपूर्ति करते हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे सात-आठ साल से इस धोखाधड़ी में लगे हुए हैं और इस कार्य से अब तक 35-40 करोड़ रूपयों की सम्पत्ति बना चुके हैं।

सूत्रों के अनुसर इस अवैध कारखाने में सुपरवाइजर का काम करने वाले सुनील कुमार ने यह भी बताया कि वे किताबें मेरठ के मोहकमपुर एनक्लेव स्थित संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता के प्रिटिंग प्रेस में तथा कुछ किताबें पीरशाह सैयद मुकदूस गजरौला स्थित प्रिन्टिंग प्रेस में तैयार होकर उनके पास भेजी जाती हैं और यहां से मांग के हिसाब से उत्तर प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों में थोक विक्रेताओं को बेच दी जाती हैं।

सूत्रों के मुताबिक इन दोनों प्रिन्टिंग प्रेस को सील करने एवं नमूने लेने की कार्यवाही थाना परतापुर पुलिस द्वारा की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस काम में नफीस तथा विकास त्यागी नामक व्यक्ति भी शामिल हैं। उनके अनुसार मामले में गिरफ्तार एवं फरार आरोपियों के विरूद्घ मामले दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...