back to top

भाजपा नेता के घर पर लश्कर के चार आतंकवादियों ने किया हमला, दो की पहचान हुई : आईजी कश्मीर

श्रीनगर। कश्मीर के नौगाम क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा नेता के घर पर लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें उनके सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि चार आतंकवादियों में से दो की पहचान कर ली गई है और दोनों श्रीनगर शहर के रहने वाले हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हमलावरों को जल्द ही मार गिराएंगे। कुमार ने बताया कि चार में से एक आतंकवादी बुर्का पहनकर आया था और भाजपा नेता अनवर अहमद के घर का मुख्य दरवाजा खुलवाने के लिए उसने गार्ड से महिला की आवाज में बात की। पुलिस नियंत्रण कक्ष में शहीद पुलिस कर्मी रमीज रजा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम से इतर आईजीपी ने संवाददाताओं को बताया, मुख्य दरवाजे पर एक संतरी था जबकि दो पुलिस कर्मी गार्ड रूम में थे।

सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि बुर्का पहनकर आए एक आतंकवादी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया और महिला की आवाज में दरवाजा खोलने को कहा। कुमार ने कहा कि संतरी ने जब दरवाजा खोला तो दो अन्य आतंकवादियों ने अंधाधुंध उसपर गोलीबारी शुरू कर दी जबकि चौथा उसकी राइफल के साथ चंपत हो गया।

उन्होंने बताया, आतंकवादी आए और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आईजीपी ने बताया कि चार में से दो आतंकवादियों की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा, शुरुआत में हमें लगा कि बुर्का पहना व्यक्ति महिला है लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज का करीब से विश्लेषण करने से पता चला कि वह भी पुरुष है न कि महिला।

चार आतंकवादियों में से दो की पहचान कर ली गई है और वे श्रीनगर शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया, वे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। उनमें से एक शाहिद खुर्शीद डार है जो चनापुरा का रहने वाला है। दूसरे आतंकवादी का नाम उबैद शफी डार है। दोनों पिछले साल चार अन्य के साथ लश्कर में शामिल हुए थे। आईजीपी ने कहा, पुख्ता खुफिया सूचना मिलते ही हम उन्हें मार गिराएंगे।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...