back to top

लखनऊ में मिले चार संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इन्ही कोशिशों क नतीजा है कि प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। अब राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 500 से भी कम हो गयी है। अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र कोविड संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। राज्य में चौबीस घंटों के दौरान कुल 33 नये मामले सामने आये हैं, जबकि दो की मौत हो गयी। इस अवधि में 44 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। राजधानी लखनऊ में भी सिर्फ चार संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन ढाई लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसद है। पिछले 24 घंटे में हुई दो लाख 38 हजार 123 सैंपल की टेस्टिंग में 56 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 19 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाये गये। मौजूदा समय में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 469 रह गयी है। अब तक छह करोड़ 86 लाख 24 हजार 490 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है और 16 लाख 85 हजार 625 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि कोविड से बचाव में टीकाकरण बहुत सहायक सिद्ध हो रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में तेज टीकाकरण की नीति अपनायी गयी है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 63 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगायी जा चुकी है। चार करोड़ 75 लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 88 लाख से ज्यादा लोग कोविड टीके की दोनों डोज प्राप्त कर चुके हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8,07,251 डोज लगायी गयी है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...