back to top

ड्यूटी से गैरहाजिर चार महिला डॉक्टर बर्खास्त

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने की कार्रवाई

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे डॉक्टरों पर एक बार फिर शिकंजा तेज हो गया है। इसी के तहत बुधवार को चार महिला डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया। यह कार्रवाई डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने की। मालूम हो कि काफी समय से कई डॉक्टर ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद से नदारद चल रहे हैं।

कई बार नोटिस देने के बाद भी इन डॉक्टरों ने अपने अधिकारियों को ड्यूटी पर न आने की सूचना तक देना मुनासिब नहीं समझा। अधिकारियों ने पत्राचार भी किया। इसके बावजूद गैरहाजिर डॉक्टरों ने कोई जवाब नहीं दिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों के रवैए पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों की पहचान के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को डिप्टी सीएम ने चार और डॉक्टरों की बर्खास्त की संस्तुति की है। श्री पाठक ने कहा कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को आदेश दिया गया है। उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही व अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऐसे डॉक्टर और कर्मचारियों को कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार डॉक्टरों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। उनकी समस्याओं को निस्तारण कर रही है। ऐसे में डॉक्टर भी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करें। चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों की जनसामान्य की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

इन पर गिरी गाज

झांसी के मोठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात डॉ. श्वेता त्रिपाठी
गोरखपुर के कम्पियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात
डॉ. आफरीन अली भदोही स्थित औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ. ज्योत्सना सिंह हमीरपुर के राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की
डॉ. नम्रता कुमार

RELATED ARTICLES

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...