back to top

उत्तर प्रदेश में 11 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे गडकरी

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 11 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 4,300 करोड़ रुपए है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस वर्चुअल कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

साथ ही सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य के मंत्रीगण, कई सांसद, विधायक और केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण भी इसमें मौजूद रहेंगे। बयान के मुताबिक इन परियोजनाओं से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ अधिक तेजी से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

इन परियोजना के तहत कुल 363 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण हुआ है या होना है। इन सड़कों की बदौलत उत्तर प्रदेश और विशेषकर पड़ोसी राज्यों के बीच लोगों एवं सामान की आवाजाही में भी काफी सुधार होगा। बेहतर सड़कों से समय एवं ईंधन की बचत होती है और इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले विभिन्न अवयवों का उत्सर्जन भी कम होता है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...