back to top

सबरीमला मंदिर में सोना चोरी मामले में पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार

पथनमथिट्टा (केरल)। सबरीमला मंदिर से कथित तौर पर सोना गायब होने की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व कार्यकारी अधिकारी सुधीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कुमार 2019 में सबरीमला मंदिर के कार्यकारी अधिकारी थे। उन्हें तिरुवनंतपुरम स्थित अपराध शाखा कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

कुमार पर मंदिर के आधिकारिक दस्तावेजों में द्वारपालक (संरक्षक देवता) की मूर्तियों पर सोने की परत चढ़ने की बात छिपाने और उन्हें तांबे की चादरों के रूप में दर्ज करने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि कुमार 1990 के दशक से सबरीमाला से जुड़े थे और उन्हें पता था कि 1998 से 1999 के दौरान द्वारपालक की मूर्तियों सहित गर्भगृह पर सोने की परत चढ़ाई गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि जब 2019 में द्वारपालक की प्लेट सोने की परत चढ़ाने के लिए मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को सौंपी गर्इं तो कुमार ने कथित तौर पर उन्हें तांबे की प्लेट के रूप में दर्ज किया जिससे आरोपी बाद में मौजूदा सोने की परत को हटा सका।

कुमार इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले पोट्टी और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बी. मुरारी बाबू को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कुमार को बाद में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, एसआईटी ने पोट्टी के करीबी सहयोगी वासुदेवन से भी पूछताछ की।

जांच अधिकारियों ने बताया कि वासुदेवन ने द्वारपालक की मूर्तियों के अलावा स्वर्ण की परत चढ़े आसन को अपने पास रखा था, जिसे बाद में पिछले महीने तिरुवनंतपुरम में पोट्टी के एक रिश्तेदार के घर से जब्त किया गया था। एसआईटी द्वारपालक की उन मूर्तियों और श्रीकोविल (गर्भगृह) की चौखटों से सोने की चोरी से संबंधित दो मामलों की जांच कर रही है, जिन्हें 2019 में इलेक्ट्रोप्लेटिंग के लिए पोट्टी को सौंपा गया था।

RELATED ARTICLES

अब महाराष्ट्र में TET का पेपर हुआ लीक, एक दिन पहले होने वाली परीक्षा हुईं रद

मुंबई। महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, जहां ठाणे जिले के भिवंडी...

JPNIC मामले में एलडीए के दो पूर्व इंजीनियर 7 जुलाई को तलब

वित्तीय अनियमितताओं की विभागीय जांच तेज, आयुक्त के समक्ष होगी व्यक्तिगत सुनवाई लखनऊ। गोमतीनगर स्थित बहुचर्चित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) परियोजना में कथित वित्तीय...

149 आईटीआई में शुरू होंगे अत्याधुनिक कोर्स, 1065 पदों पर होगी आउटसोर्सिंग भर्ती

टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से ईवी, रोबोटिक्स सहित 11 आधुनिक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। प्रदेश सरकार ने युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस...

नशे की लत पूरी दुनिया के लिए चुनौती, समाज के लिए अभिशाप : नितिन अग्रवाल

लखनऊ। 'मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के अवसर पर शुक्रवार को मद्य निषेध विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से...

आंगनबाड़ी से स्कूल तक आसान होगा सफर, मिशन मोड में चल रहा मैपिंग अभियान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।...

शादी अनुदान योजना से OBC परिवारों को राहत, 5 हजार बेटियां हुईं लाभान्वित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गरीब एवं जरूरतमंद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देने वाली योगी सरकार की...