back to top

कोहरे के देखते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से हो पालन : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्दी के मौसम में कोहरे के मद्देनज़र अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को अपने जिले के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षित आवागमन के लिए सभी जरुरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में काॅमन सर्विस सेंटर की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को शासकीय सेवाएं उनके निवास स्थान के समीप बेहतर ढंग से सुलभ हो सकेंगी और उनके समय व धन की बचत भी होगी। नये काॅमन सर्विस सेन्टर का संचालन शुरू हो जाने पर शहरी, अर्धशहरी क्षेत्रों से लेकर प्रदेश की सुदूर ग्राम पंचायतों तक बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

योगी ने कहा कि गन्ना हमारे प्रदेश की एक महत्वपूर्ण नकदी फसल है। मौजूदा समय में 45 लाख से ज़्यादा गन्ना किसानों द्वारा गन्ने की खेती की जा रही है। राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से गन्ना उत्पादन में वृद्धि हुई है। उन्होंने गन्ना किसानों को बुआई के लिए उच्च गुणवत्ता वाली फसलें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भवन निर्माण के लिए तेजी से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
इससे प्राधिकरण को अपने कार्य बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को प्राधिकरण द्वारा चिन्हित किया जाये। चिन्हित क्षेत्रों के निवासियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाये। साथ ही, लोगों को आपदा से बचाव के उपायों के बारे में प्रशिक्षित भी किया जाये।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...