back to top

FMGE 2024 शुरू, विदेशी मेडिकल स्नातकों की परीक्षा की निगरानी के लिए कड़े इंतजाम

नयी दिल्ली। Foreign Medical Graduate Examination : विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) 2024 शनिवार सुबह निर्बाध रूप से शुरू हो गई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) मुख्यालय में कमान केन्द्र स्थापित किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया, सभी परीक्षा केंद्रों पर (परीक्षा) सामग्री सफलतापूर्वक डाउनलोड कर ली गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से प्रारंभ हुई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम ने एनबीईएमएस मुख्यालय का दौरा किया है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। एफएमजीई एक अहम परीक्षा है और इसके बाद ही विदेशी मेडिकल स्नातक को देश में चिकित्सा सेवाएं देने का पात्र माना जाता है।

यह परीक्षा 21 राज्यों के 50 शहरों में 71 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। परीक्षा दो पालियों में – सुबह नौ से 11.30 बजे और अपराह्न दो बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। अधिकारियों के अनुसार, 71 केंद्रों के लिए 255 मूल्यांकनकर्ता नियुक्त किए गए हैं, 53 संकाय सदस्यों को उड़न दस्ते के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के लिए 71 सदस्यों को नामित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर एनबीईएमएस के 42 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 35,819 परीक्षार्थियों को यह परीक्षा देनी है। एनबीईएमएस मुख्यालय, द्वारका में एक कमान केन्द्र स्थापित किया गया है जहां शासी निकाय के सदस्य, एनबीईएमएस के अधिकारी, तकनीकी टीम, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परीक्षा पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...