back to top

उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात में सुधार, 17 जिलों के 893 गांव अब भी प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन अब भी राज्य के 17 जिलों के 893 गांव प्रभावित हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने गुरुवार को बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और 17 जिलों के 893 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 562 गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति में थोड़ा सुधार है। बुधवार को राज्य के 19 जिलों के 922 से ज्यादा गांव सैलाब से प्रभावित थे और 571 पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिरे थे। गोयल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, र्फूखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, शाहजहांपुर और सीतापुर शामिल है। राहत आयुक्त ने बताया कि पीलीभीत और संतकबीर नगर जिलों में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि पलियां कला लखीमपुर खीरी में शारदा नदी, श्रावस्ती में राप्ती नदी, अयोध्या में सरयू नदी और बलिया में तुर्तीपार का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि नदियों के जलस्तर की निगरानी की रखी जाएं तथा आसपास के गांवो में पानी भरने के पूर्व ही मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएं।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...