back to top

प्रदेश में आपराधिक घटनाओं की बाढ़, कानून-व्यवस्था ध्वस्त : कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को आरोप लगते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में घोषित लॉकडाउन में जहां एक ओर प्रदेश सरकार महामारी को रोकने में विफल रही है, मजदूरों को घर पहुचाने के लिये कोई पुख्ता इन्तजाम नही हुये, वही दूसरी ओर प्रदेश में हत्या, जातीय हिंसा, बलात्कार की घटनाओ में बाढ़ आ गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। योगी सरकार का दबंगो, अपराधियो को मौन समर्थन प्राप्त है।

चौधरी ने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी थाने के गोविंदपुर-परसद गांव में दबंगों द्वारा कुर्मी परिवारों पर बरपाये गये कहर पर उनके नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमण्डल ने घटनास्थल का दौरा करके प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के ऑफिस को वस्तुस्थिति की अवगत कराया है।

कांग्रेस महासचिव राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार के जंगलराज के चलते कई दर्जन हत्याये और सैकड़ो हिंसा की घटनाये हुई है। एटा, आगरा प्रयागराज, चंदौली, संभल, प्रतापगढ़, अमेठी, उन्नाव सहित कई जिलों में जातीय हिंसा की घटनाये हुयी है, लेकिन अपराधियो पर अभी तक कोई कार्यवाई नही हुयी।

ऐसा लगता है कि अपराधियों को योगी सरकार का मौन समर्थन प्राप्त है। प्रतापगढ़ में ही मंगलवार को कुण्डा थाना के मुरैना गांव में दबंगों ने पटेल समुदाय सात लोगों को मारापीटा जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी। साथ ही जेठवारा थाना के ऐंठी नौबस्ता में दलित परिवार पर हमला हुआ जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है।

कांग्रेस महासचिव मनोज यादव ने आरोप लगाया कि योगी सरकार दलित-पिछडो का नरसंहार कर रही है। गोविंदपुर में मामूली विवाद के चलते जिस तरह से दबंगो, पुलिस और सत्ता का कहर देखने को मिला, बहुत ही खौफनाक मंजर था। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त और गुंडाराज का बोलबाला दिखा। प्रतापगढ़ इस समय सामंतवाद का गढ़ बन गया है। प्रतापगढ़ के पट्टी थाने के गोविंदपुर-परसद गांव में कुर्मी समाज पर दबंगो द्वारा हमला किया गया लेकिन प्रशासन अब भी मूकदर्शक बना हुआ है।

पट्टी के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जहां पीड़ितों की मदद करनी चाहिए वहां खुद पीड़ितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने पटेल समुदाय के कई लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया तथा पचास से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ितों का अभी तक मेडिकल भी नही हुआ, और दबंगो के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नही हुई। स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की राजनैतिक साजिशों के चलते पुलिस प्रशासन और दबंगों ने गोविन्दपुर और परसद गांव में आतंक कायम कर दिया है। गांव के लोग अभी भी दहशत में है। करीब 150 लोग भय के कारण गांव छोड़ दिया है।

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने गोविन्दपुर गांव के पीड़ितों को फोन करके वस्तुस्थिति की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके अलावा उक्त दोनों गांवों का पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने दौरा कर किसानों की पीड़ा सुनी। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महासचिव मनोज यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनूप पटेल, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र मिश्रा, अभिषेक पटेल और जयकरण वर्मा मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गोविन्दपुर के पीड़ितों को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस पार्टी उनको इंसाफ के लिए पूरी तरह खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने और हरसंभव मदद देने के लिए तत्पर है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...