back to top

आगरा में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, दो घायल,सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा न्यू आगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय हिंदी संस्थान के आगे नगला बूढ़ी इलाके में हुआ। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शेष मणि उपाध्याय ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे खड़े या चलते लोगों को कुचल दिया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बबली (33), भानु प्रताप (25), कमल (23), कृष्णा (20) और बंटेश (21) के रूप में हुई है। इनमें से भानु प्रताप एक निजी कंपनी में पार्सल डिलीवरी का काम करता था।

प्रत्यक्षदर्शी कालीचरण ने बताया, कार बहुत तेज़ गति में थी। अचानक वह डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे बैठे या खड़े लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। सात लोग घायल हुए थे, जिनमें से पांच ने दम तोड़ दिया।

दो घायलों राहुल और गोलू का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को ज़ब्त कर लिया गया है।एसीपी उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौत हो...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...