इस 14वें अनुष्ठान के माध्यम से दिया गया सनातन जागृति और राष्ट्रीय चेतना का संदेश
लखनऊ। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से सुंदरकांड महा अभियान, भारत वर्ष की बने पहचान का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या जी के श्री राम मंदिर परिसर में 14वां सुंदरकांड महा अनुष्ठान शनिवार 23 मई को सनातन जागृति एवं राष्ट्रीय चेतना के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ से पांच सौ से अधिक मातृशक्तियों ने सपना गोयल की अगुआई में न केवल हर की पैड़ी में स्नान का पुण्यार्जन किया बल्कि श्री राम मंदिर परिसर में मंदिरों में दर्शन लाभ भी अर्जित किया। दोपहर में भव्य, दिव्य और सरस सुंदरकांड का सामूहिक पाठ मंदिर परिसर में स्थित अंगद टीले पर किया गया। सपना गोयल ने देशवासियों को पांच समस्याओं से सावधान रहने का संदेश भी दिया। सपना गोयल के अनुसार यह समस्याएं हैं – जनसंख्या विस्फोट, घुसपैठ, दूषित मानसिकता, विदेशी सामान और धर्म परिवर्तन। सपना गोयल का एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सपना गोयल की अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इस क्रम में 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में भव्य सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन करवाया गया था। उसमें पांच हजार महिलाओं को इस अनुष्ठान में शामिल करवाया गया था। सपना गोयल की अगुआई में बिना किसी सरकारी मदद के रात-दिन की यात्रा करके उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बड़े स्तर पर सुंदरकांड महायज्ञ सम्पन्न करवाए जा चुके हैं। इस महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन तीर्थ परिसर रामघाट, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। मथुरा स्थित भगवान कृष्ण जन्मस्थली मंदिर परिसर में भी डेढ़ हजार से अधिक मातृशक्तियों ने सामूहिक सुन्दरकांड का पाठ किया था। बीते साल 11 सितम्बर से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11 हजार महिलाओं का सामूहिक सुंदरकांड का पाठ प्रस्तावित है। सपना गोयल के अनुसार सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। दूसरी ओर ह्लसेवा परमो धर्म:ह्व को बीज मंत्र मानते हुए दरिद्र नारायण की सेवा के भाव से जाड़ों में कम्बल वितरण और विभिन्न पावन अवसरों पर भंडारों का आयोजन भी किया जा रहा है।





