back to top

प्रदेश के पांच अस्पतालों का होगा कायाकल्प

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर अस्पतालों को बजट जारी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के पाँच जिलास्तरीय अस्पतालों का कायाकल्प करने का फैसला किया गया है। इसके लिए वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। इस बजट से भवनों की मरम्मत होगी। मरीजों की सुविधाओं के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे। साथ ही आधुनिक उपकरणों से अस्पतालों को लैस किया जाएगा।

बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग को वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक को जल्द से जल्द अस्पतालों की व्यवस्था को और सुधार की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मरीजों की सहूलियतों के लिए अस्पतालों में संसाधनों बढ़ाए जा रहे हैं। ताकि मरीजों को बड़े शहरों की तरफ रुख न करना पड़े। इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि बजट से रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर समेत इलाज में इस्तेमाल होने वाले दूसरे उपकरण क्रय किए जाएंगे। भवनों की मरम्मत कराई जाएगी। साफ-सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। इससे मरीजों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी।

इन अस्पतालों को मिला बजट

  • रामपुर के डॉ. बीआर अम्बेडकर जिला चिकित्सालय के लिए 1,86,68,036 रुपये जारी
  • बलरामपुर जिला चिकित्सालय के लिए 1,40,75,980 रुपये की वित्तीय स्वीकृत
  • मैनपुरी जिला चिकित्सालय हेतु 1,40,04,885 रुपये जारी
  • बाराबंकी जिला महिला चिकित्सालय के लिये 1,28,79,120 रुपये जारी
  • मुरादाबाद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय के लिए 34,45,860 रुपये की वित्तीय स्वीकृति

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...