back to top

आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, 12 अन्य झुलसे

बलिया(उप्र)। जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य झुलस गए। जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू का शिवपुर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक सेवानिवृत्त सैनिक समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोकटी थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे सेवानिवृत्त सैनिक बाबूलाल सिंह (70) और निर्मल वर्मा (43) की मौत हो गई।

इससे पहले बुधवार को सिकंदरपुर और भीमपुरा क्षेत्रों में खराब मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महथापार गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्हें सिकंदरपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां सविता (35) और शीला (19) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बुधवार को ही भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर मड़ई गांव में किसान रामसरीखा राजभर (28) की भी आसमानी बिजली की चपेट में आने से खेत में ही मौत हो गई। इसके अलावा खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में बुधवार को धान की रोपाई कर रहीं तीन लड़कियों समेत चार लोग खराब मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए सभी को मनियर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...