back to top

सभी अस्पतालों में मानक के अनुरूप हों फायर सेफ्टी व्यवस्था

  • अब तक 300 सरकारी व 259 निजी अस्पतालों में हुई जांच

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी के सभी मानक पूरे हों।

इसके साथ ही, अस्पतालों में अन्य सुविधाएं भी तय मानकों के अनुरूप हों। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देशों के क्रम में अभी तक 300 सरकारी अस्पतालों और 259 निजी हॉस्पिटलों के फायर सेफ्टी मानक की जांच की गई है।

नियमों के उल्लंघन पर 1.79 लाख के खिलाफ एफआईआर

अवस्थी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अनलॉक के नियमों के उल्लंघन करने पर अब तक 1,79,818 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

प्रदेश में अब तक 1,20,01,557 वाहनांे की सघन चेकिंग में 67,070 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 60,56,68,329 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। ज़रूरी सेवाओं के लिए कुल 3,47,883 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

कालाबाज़ारी व जमाखोरी में 390 गिरफ्तार

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,062 लोगों के खिलाफ 785 एफआईआर दर्ज करते हुए 390 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2173 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

निर्माण श्रमिकों को दी गयी दूसरी किश्त

अवस्थी ने बताया कि निर्माण कार्यों से जुडे़ 18.23 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.74 लाख निराश्रित व्यक्तियों को 1,000-1,000 रुपये के आधार पर कुल 33.88 लाख लोगों को 338.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.02 लाख श्रमिकों को दूसरी किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 97 इकाईयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में 1127 फ्लोर मिल, 503 तेल मिल एवं 357 दाल मिल संचालित की जा रही है।

हॉटस्पॉट्स में 41490 कोरोना पॉजिटिव

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश के 10,350 हाॅट स्पाॅट के 1,105 थानान्तर्गत 14,35,385 मकानों के 85,60,636 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 41,490 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 20,077 है।

प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 84,88,997 के सापेक्ष 14,810 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ व मिल्क मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 16,195 वाहन लगाये गये हैं। डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 13,901 है।

प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 14,022 है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कुल 26 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं। इन बस्तियों में 19,47,590 राशन कार्डो पर राशन बांटा गया है।

इसके अलावा सरकारी संस्थाओं व सामुदायिक किचन के माध्यम से 3018 नागरिकों को और धार्मिक व स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 717 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...