back to top

वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को जारी किए 6,195 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपए जारी किए। वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर यह सहायता राज्यों को होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई के लिए दी जाती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने ट्वीट में कहा, सरकार ने 10 जून 2020 को 6,195.08 करोड़ रुपए 14 राज्यों को जारी किए। 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान के रूप में यह तीसरी समान मासिक किस्त है। इससे राज्यों को कोरोना संकट के दौरान अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होगा।

इससे पहले तीन अप्रैल और 11 मई को मंत्रालय ने पहली और दूसरी किस्त 14 राज्यों को जारी की थी। ये राज्य हैं…आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल।

RELATED ARTICLES

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।कॉकरोच...

जंतर-मंतर पर छात्रों का उबाल… NEET पेपर लीक से आगे बढ़ी बहस, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देशभर से पहुंचे छात्र, सीबीएसई मूल्यांकन, सीयूईटी देरी और सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के अंतर पर जताई नाराजगी; संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के बाद और...

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...