back to top

बेंगलुरु में फॉक्सकॉन कंपनी के शौचालय में भ्रूण मिला, FIR दर्ज की गई

बेंगलुरु। ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन के देवनहल्ली स्थित कार्यालय में महिलाओं के शौचालय में भ्रूण मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फॉक्सकॉन हॉन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा प्राइवेट लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। पुलिस के अनुसार, भ्रूण मंगलवार रात को विश्वनाथपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोड्डागोल्लाहल्ली गांव में फॉक्सकॉन के भवन ए41 में मिला था।

कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 93 और 103 के तहत मामला दर्ज किया। कंपनी के सुरक्षा विभाग में वरिष्ठ अभियंता वी एस कृष्णराज ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार 21 अप्रैल को रात करीब 9.15 बजे, सफाई कर्मचारी ने पाया कि महिला शौचालय जाम है और इसकी सूचना सुपरवाइजर को दी, जिसने फिर एक तकनीशियन को बुलाया। चूंकि तकनीशियन की पाली समाप्त हो चुकी थी, इसलिए अगली सुबह इस समस्या को दूर करने का निर्णय लिया गया। शिकायत में कहा गया है कि 22 अप्रैल को सुबह लगभग नौ बजे निरीक्षण किया गया।

इसके अनुसार, शौचालय की जांच करने पर पता चला कि जाम की वजह वास्तव में एक भ्रूण था। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि भ्रूण को लावारिस छोड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। अपने बयान में फॉक्सकॉन ने कहा कि वह स्थिति से अवगत है और स्थानीय अधिकारियों की जांच में उनके साथ मिलकर काम कर रही है। इसने कहा,हमारे कर्मचारियों का कल्याण हमारी सर्वाेपरि चिंता है और हम बेंगलुरु में अपने सभी टीम सदस्यों को अतिरिक्त सहायता प्रदान कर रहे हैं। कंपनी ने कहा, मामले की संवेदनशीलता और इसमें शामिल लोगों की निजता की रक्षा के लिए, हम इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड : कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ने राज्य विधायिका में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

लड़की भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, थाने के शौचालय में फांसी लगाई

हाथरस । जिले में एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में...

उत्तराखंड : कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ने राज्य विधायिका में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...